खंडवा-खरगोन-बड़ौदा नेशनल हाईवे पर ग्राम घुघड़ियाखेड़ी के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।