कर्वी: कमिश्नर डीआईजी की अध्यक्षता में मौनी अमावस्या एवं महाकुंभ मेले के संबंध में बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा अजीत कुमार की अध्यक्षता में पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र बादा अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी०एन० व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में मौनी अमावस्या एवं महाकुंभ मेले की तैयारी के संबंध में बैठक जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई ।