महसी: रामगांव थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में CO ने मिशन शक्ति टीम के साथ चलाया जागरूकता अभियान, छात्राओं को दी जानकारी
क्षेत्राधिकारी महसी, डी.के श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति टीम के साथ मिलकर रामगांव थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में मिशन शक्ति फेज 5.0 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के तहत जागरुकता अभियान चलाया। तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जाना।