मांझी: घर के पीछे बंधी तीन भैंस चोरी, किसान को 2 लाख की क्षति
Manjhi, Saran | Jun 7, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा पश्चिम टोला गांव में शनिवार की रात पशु चोरों ने एक किसान की तीन भैंस चोरी कर ली ।घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। इस संबंध में गांव निवासी घनश्याम यादव ने दाउदपुर थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की तरह भैंस घर के पीछे दलान में बांधी गई थी जहां से चोरों ने चोरी कर ली है।