मंदसौर: मंदसौर जिला अस्पतालके ब्लड बैंक कांड में 43.91 लाख की वसूली, कार्रवाई पर सवाल
मंदसौर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 43.91 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता मामले में संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू की गई है। CMHO डॉ. जी.एस. चौहान ने इसकी पुष्टि की। हालांकि दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं होने से सामाजिक संगठनों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।