राजगढ़: राजगढ़ में रविदास मंदिर पर अहिरवार जनकल्याण समिति के द्वारा किया गया वृक्षारोपण
राजगढ़ में रविदास मंदिर पर रविवार को सुबह 11 बजे करीब अहिरवार जन कल्याण समिति के सदस्यों के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान पौधों की सुरक्षा के लिए सभी सदस्यों के द्वारा ट्री गार्ड भी लगाए गए। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष दौलत वर्मा सचिन वर्मा, मांगीलाल वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।