मांझी: बलिया मोड़ से 80 लाख की अंग्रेजी शराब जप्त , कंटेनर चालक गिरफ्तार
Manjhi, Saran | Jun 7, 2026 यूपी बिहार सीमा क्षेत्र स्थित मांझी के बलिया मोड़ पर मांझी थाना पुलिस एवं मध्य निषेध इकाई पटना की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात विशेष अभियान चला कर बड़ी सफलता हासिल की है। रात करीब 2:30 बजे की गई कार्रवाई में एक कंटेनर में धान की भूसी के बीच छुपा कर ले जा रही 1013 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई । जप्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 80 लख रुपए बताई जा रही है।