चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम हवेलिया में सोमवार तड़के सुबह एक किसान रमाकांत की झोपड़ी नुमा बंगले में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया जिससे झोपड़ी में खड़ी किसान की बाइक समेत घर गृहस्थी का रखा सारा उसकी आंखों के सामने धू-धूकर जल गया। भाई उम्मेद सिंह ने बताया अग्निशमन विभाग की गाड़ी सबकुछ जलने के बाद घटना स्थल पर पहुंच सकी।