आगरा: आगरा नगर निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सिकंदरा चौराहा सहित अन्य जगहों पर चलाया अभियान
Agra, Agra | Jun 12, 2024 नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देशानुसार नगर निगम की टीम एक्शन मोड पर दिखाई दे रही है और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, इसी क्रम में सिकंदरा सहित खंदारी, भगवान टॉकीज, वाटर वर्क्स, नगला किशनलाल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और 120 ठेल, ढकेलों को हटाया गया, इस दौरान प्रवर्तन दल की टीम के साथ स्थानीय लोगों की नोक झोंक देखने को मिली।