आगरा: लॉयर्स कॉलोनी निवासी बॉलीवुड एक्टर ललित कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
Agra, Agra | Jun 11, 2024 आगरा के लॉयर्स कॉलोनी निवासी एक्टर ललित कुमार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ़ोन पर जान से मारने की धमकी दी गयी हैं। पीड़ित एक्टर ललित ने बताया कि उन्हें आरोपी ने मुसेवाला कांड की तरह मारने की धमकी दी हैं। उन्होंने थाना न्यू आगरा में अज्ञात के खिलाफ बीते सोमवार को मुक़दमा दर्ज कराया हैं। पुलिस मामलें की जांच में जुटी है।