आगरा: थाना शाहगंज क्षेत्र निवासी किन्नर के घर मे चोरी की वारदात,कैश, आभूषण और मोबाइल चोरी,पुलिस ने नही की कार्रवाई
Agra, Agra | Jun 11, 2024 आगरा की थाना शाहगंज क्षेत्र के निवासी रूबी किन्नर के यहां बीते 9 जून को देर रात अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। किन्नर रजिया ने बताया की छत के रास्ते चोर घर में घुसा था। जो नगदी,कीमती आभूषण और मोबाइल चोरी कर ले गया हैं। लेकिन पुलिस ने अब तक मुक़दमा दर्ज नही किया हैं। हमे इधर से उधर थाने-चौकियों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं।