नवाबगंज: बाराबंकी में CHC परिसर में खड़ी निष्प्रयोज्य एंबुलेंस में लगी आग, जैदपुर CHC में 13 एंबुलेंस जलकर खाक, 30 बचाई गई
बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार दोपहर करीब 3 बजे खड़ी एंबुलेंस में आग लग गई। इस घटना में 13 एंबुलेंस जलकर खाक हो गईं, जबकि 30 को बचा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना के समय अस्पताल परिसर में कुल 43 एंबुलेंस खड़ी थीं।