गोरखपुर जनपद के बांसगांव स्थित ग्राम सभा भुसवल में एक अज्ञात युवती मिली है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, युवती कुछ समय से गांव में भटकती हुई दिखाई दे रही थी। स्थानीय लोगों ने जब उससे उसका नाम और पता पूछने का प्रयास किया, तो वह अपनी पहचान बताने में असमर्थ रही। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है।