फतेहपुरथाना क्षेत्र के धनेता से एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक की पहचान पहाड़पुर निवासी प्रहलाद पासवान के रूप में हुई है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रहलाद पासवान ने गश्त में रहे एसआइ अंबुज कुमार को फोन कर अभद्र व्यवहार किया.साथ ही धमकी भी दी.