उमरेठ: सोनापिपरी में खेत में आग लगने से फसल जली, शिवपुरी और रावनवाडा में भी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
सोनापिपरि रिधोरा मार्ग पर खेत मे रविवार को 11 बजे आग लग गई। आग पर फायर वाहन बुलाकर काबू पाया गया। शिवपुरी और रावनवाडा में भी आग लगी। परासिया, चांदामेटा और बड़कुही के फायर वाहन बुलाकर आग पर काबू पाया गया। सोनापिपरी में अंशुमन सराठी के खेत मे आग लगी। आग टावर के समीप से फैलना शुरू हुई। आग बढ़ते देख परासिया नगर पालिका के सेनेटरी सुपरवाइजर सलीम खान को कॉल किया गया