श्रीडूंगरगढ़: कालू फांटा पर कार और बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल, किया गया बीकानेर रेफर
हाइवे स्थित कालू फांटा पर रविवार को कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 27 वर्षीय लिच्छुसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपजिला अस्पताल