झांसी: ग्राम कुम्हरार के भूमि विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र यादव पर मुकदमा दर्ज, बोले- छवि धूमिल करने की साजिश
Jhansi, Jhansi | Jun 29, 2025 झांसी के मोंठ क्षेत्र के ग्राम कुम्हरार में भूमि विवाद गहरा गया है। संतोष अहिरवार नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक भूमि, गाटा संख्या 101 पर, रामनारायण के निधन के बाद उनकी पत्नी राजेश्वरी और पुत्र अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। संतोष के अनुसार, यह भूमि उनके पिता बुधू अहिरवार ने 1996 में रामनारायण से खरीदी थी।