झांसी: नगर के एक स्थानीय गार्डन में मेधावियों एवं चिकित्सकों को कलचुरि कलार सर्वर्गीय समाज ने किया सम्मानित
Jhansi, Jhansi | Jun 29, 2025 कलचुरि कलार सर्ववर्गीय समाज जिला झांसी के तत्वाधान में रविवार को नगर के एक स्थानीय गार्डन में कलचुरि समाज का मेधावी छात्र छात्र सम्मान समारोह शाम करीब 6 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हृदेश राय ने की। जिसमे कलचुरि मेधावी छात्र, छात्रा सम्मान के अंतर्गत 60% प्रथम श्रेणी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया।