झांसी: झांसी के इलाइट चौराहे पर गंदे पानी से भरे गड्ढे में गिरा बाइक चालक, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
Jhansi, Jhansi | Jun 29, 2025 झांसी के व्यस्त इलाइट चौराहे पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया, जब एक बाइक सवार गंदे पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में जा गिरा। स्थानीय लोगों की तत्परता और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई है। इलाइट चौराहे पर सड़क किनारे एक बड़ा गड्ढा बना हुआ था, जिसमे वह गिर गया।