झांसी: झांसी स्टेशन पर अवैध वेंडर जमीन पर रखकर बेच रहे खाना, ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री ने वीडियो किया वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 29, 2025 झांसी स्टेशन पर अवैध वेंडर द्वारा गंदगी में जमीन पर रख के खाना बेचने का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है वीडियो में आप स्पष्ट तौर से देख सकते हैं की अवैध वेंडर कूड़ेदान के बगल में जमीन पर रखकर खाना बेच रहा है ट्रेन में सफर कर रहे यात्री ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया इस वीडियो से पहले भी कई वीडियो अवैध वेंडर को लेकर वायरल हो चुके हैं।