डीग: असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने मुख्यमंत्री से त्वरित राहत की मांग की
Deeg, Bharatpur | Apr 10, 2026 डीग और भरतपुर जिले में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इस गंभीर स्थिति को लेकर डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह ने शुक्रवार को जयपुर पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत दिलाने की मांग रखी।