बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के गोलीकांड मामले में अब दामोदर यादव की एंट्री हो गई है। दामोदर यादव ने तीखा बयान जारी कर आरोपी शालिग्राम गर्ग को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मोतीलाल कुशवाहा की जमीन हथियाने की नीयत से शालिग्राम गर्ग ने गोली चलाई। यादव ने चेतावनी देते हुए कहा, मैं जल्द ही छतरपुर आऊंगा और गरीबों की जमीनों को इनके कब्जे से मुक्त कराऊंगा। इस बयान के बाद मामले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, वहीं पीड़ित परिवार के समर्थन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।