जानीपुर रामनगर मार्ग पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती ऑटो रिक्शा की अचानक सामने आ गई नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि ऑटो में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।