हरदा: मेंटेनेंस के नाम पर पेड़ों की कटाई, शाखाएं छोड़ने से शहर में बढ़ी गंदगी; नगर पालिका को नहीं दी सूचना।
Harda, Harda | Jun 12, 2026 शहर में विद्युत लाइनों के रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य के दौरान बिजली विभाग (एमपीईबी) द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई की जा रही है। आरोप है कि कटाई के बाद पेड़ों की शाखाएं और लकड़ियां सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थानों पर ही छोड़ दी जा रही हैं, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।