ईचागढ़ प्रखंड के लेपाटांड स्थित विक्रमादित्य प्लस 2 उच्च विद्यालय में बुधवार दोपहर 3 बजे विद्यालय स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें छात्र–छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित सारगर्भित संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया।