आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में लालगंज सीओ भूपेश पांडेय ने पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में फरियादियों की फरियाद सुनी । फरियादियों ने अपने-अपने शिकायती पत्र बारी-बारी से सीओ भूपेश पांडेय के समक्ष प्रस्तुत किया । उन्होंने शिकायती पत्रों को गहनता से समझा और जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया ।