मेरठ: मेरठ में रेलवे रोड-बागपत रोड लिंक रोड विवाद खत्म, दिवाली से पहले बनेगी रोड, 36 कॉलोनियों को मिली बड़ी राहत
मेरठ। शहरवासियों के लंबे इंतज़ार और संघर्ष के बाद आखिरकार रेलवे रोड और बागपत रोड को जोड़ने वाली लिंक रोड का विवाद सुलझ गया है। दो साल से अटकी इस सड़क के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। दिवाली से पहले कच्ची सड़क बन जाएगी, जबकि 1 नवंबर तक पक्की सड़क तैयार कर जनता के लिए खोल दी जाएगी।