जबलपुर: दर्दनाक क्रूज हादसे पर जबलपुर जिला अदालत सख्त, एफआईआर के दिए निर्देश
30 अप्रैल को बरगी बांध में पर्यटन निगम द्वारा संचालित क्रूज के डूबने के मामले में जबलपुर जिला अदालत ने सख्त कदम उठाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डी.पी. सूत्रकार की अदालत ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए क्रूज चालक और अन्य स्टाफ सदस्यों के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया है।पूरे मामले को लेकर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विवेक तिवारी न