कहरा: सदर थाना क्षेत्र में उत्पाद पुलिस की छापेमारी, कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ 1 कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Kahara, Saharsa | Jan 26, 2026 उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर सदर थाना क्षेत्र के शारदा नगर में छापेमारी कर एक घर से 6.8 लीटर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सीरप बरामद कर संजीव कुमार नामक कारोबारी को गिरफ्तार किया। उसे सहरसा कोर्ट में पेशकर न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर जेल भेज दिया।