महाराजगंज: विनायकपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
10 अप्रैल शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे के आसपास बाइक सवार युवक बछरावां की ओर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क मार्ग पर गिरकर युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवक अपने किसी कार्य से रात्रि मे बछरावां की ओर आ रहा था।