गिरिडीह: धनयडीह के गुरो गांव में आई तेज बारिश के बीच वज्रपात की दर्दनाक घटना,चार महिलाएं अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आई
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धनयडीह पंचायत के गुरो गांव में शनिवार को करीब 2 बजे आई तेज बारिश के बीच वज्रपात की दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। खेत से घर लौट रही चार महिलाएं अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक महिला को मामूली चोटें आई हैं।