पंचकोशी परिक्रमा के कारण बक्सर स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों से बाहर से आने जाने वाले श्रद्धालुओं के कारण काफी भीड़ रही। महाकुंभ के दौरान स्टेशनों पर लगने वाली भीड़ से भी ज्यादा की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। ट्रेनों से जाने व आने वाले लोगों के कारण स्टेशन परिसर में अव्यवस्था पूरे दिन कायम रहा। आरपीएफ के जवान व अधिकारी सभी एलर्ट मोड में दिखे।