कोडरमा: झुमरी तिलैया नगर परिषद मार्ग जलमग्न, वीडियो वायरल
मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुई तेज बारिश के बाद झुमरीतिलैया नगर परिषद कार्यालय जाने वाला मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया। सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मार्ग पर जमा पानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की है।