शिवपुरी नगर: चंदनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास चलती बाइक पर सियार का हमला, ग्रामीण घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी जिले के नोहरी चक्क गांव के रहने वाले एक ग्रामीण पर चलती बाइक के दौरान सियार ने अचानक हमला बोल दिया। हमले में ग्रामीण घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, ग्राम नोहरी चक्क निवासी ब्रजमोहन कुशवाह अपनी पत्नी के साथ कृषि फार्म से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान चंदनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों से निकलकर हमला कर दिया।