दुधि: जपला रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जपला रोड पर पिपराही चौराहे से लगभग 50 मीटर आगे सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 45 वर्षीय शंखलाल पुत्र स्व. मोतीलाल निवासी बघाडू गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जाता है कि पिपराही चौराहे के पास एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर दुद्धी से जपला की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।