हरचंदपुर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से कार बस में घुसी, सवार सभी सुरक्षित
Raebareli, Raebareli | May 10, 2026
10 मई रविवार सुबह 10 बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार मे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कार आगे चल रही बस के पिछले हिस्से मे जा घुसी। कार मे एक मासूम सहित कुल चार लोग सवार थे। सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए। लोगों ने ईश्वर का धन्यवाद ज्ञापित किया है, घटना को देख सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। सभी लोग सुरक्षित है।