सागर नगर: बिहार से 2 माह से लापता युवक सागर में ट्रेन हादसे में घायल, सागर पुलिस ने परिजनों से मिलाया
बीना क्षेत्र में 6 अप्रैल को ट्रेन हादसे में घायल मिले अज्ञात युवक की पहचान सागर पुलिस ने गौतम दास (34), निवासी कटिहार (बिहार) के रूप में की।वह पिछले दो माह से लापता था। गंभीर हालत में उसे बीएमसी सागर में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। रविवार सुबह 10:30 बजे परिजन सागर पहुंचे उससे मुलाकात की।युवक का इलाज जारी है।