तारापुर: शॉर्ट सर्किट से भीषण आग: किसान की सालभर की मेहनत राख, मुआवजे की मांग उठी
तारापुर थाना क्षेत्र के अफजलनगर खुदिया नहर मोड़ के समीप शनिवार के दोपहर लगभग 1 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में किसान कपिलदेव यादव की सालभर की मेहनत पलभर में राख हो गई। आग की इस घटना में उनके करीब 22 से 25 कट्ठा खेत में रखे गेहूं पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।कपिलदेव यादव ने बताया कि कटाई के बाद गेहूं खेत में ही रखा हुआ था।