टिकारी विधानसभा में चुनावी सरगर्मी के बीच गुरुवार दोपहर 2 बजे राजद नेता कुंडल वर्मा ने JDU की सदस्यता ग्रहण की। जदयू में वापस लौटे नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी पत्रकारों को दी और कहां कि राजद में उनकी अपेक्षाओं को दरकिनार कर चलने का काम किया जा रहा था। जिससे दुखी होकर उन्होंने वापस जदयू का रुख किया जहां वह पटना में वरीय नेतासदस्यता ग्रहण करेंगे।