गुण्डरदेही: गुण्डरदेही में भक्ति और उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत
नगर में भगवान महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलराम एवं माता सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर तिमिरेंद्रू शेखर कंवर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त नगरवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए नगर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।इस वर्ष रथयात्रा के लिए नया रथ तिमिरेंद्रू शेखर कंवर द्वारा समर्पित किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ भी किया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम एवं माता सुभद्रा