शनिवार को राजस्व टीम के लेखपाल आलोक श्रीवास्तव व ग्राम विकास अधिकारी दिनकर यादव ने ठठेरी टोला में अग्नि शमन कार्यलय प्रांगण में झुग्गी झोपड़ी बनाकर वर्षों से निवास कर रहे घुमन्तु समाज के लोगों की गणना प्रारंभ की। ज्ञातव्य है कि क्षेत्र के ग्राम रायपुरगंज में जिलाधिकारी की पहल पर 128 आवासों की घुमन्तु समाज की कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा है।