मंडी: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, सुक्खू सरकार केंद्र की मदद लौटाने में जुटी, विकास से ज्यादा आरोप-प्रत्यारोप पर है फोकस
Mandi, Mandi | Oct 5, 2025 भारत सरकार द्वारा दिया गया पैसा सुक्खू सरकार खर्च नहीं कर पा रही है इसलिए वापस कर रही है। इस सरकार का फोकस विकास की बजाय केंद्र सरकार पर आरोप लगाना है। पैसे ना देने का रोना रोते रहना है। यह बात प्रदेश के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी जिला मुख्यालय से रविवार को दोपहर 1 बजे जारी बयान में कही है।