शुजालपुर: अवैध रेत खनन रोकने गई टीम पर की पत्थर बाजी थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला किया दर्ज
पुलिस थाना क्षेत्र में पार्वती नदी के जंगीखेड़ी गांव में अवैध रेत खनन रोकने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर शनिवार को पथराव किया गया। इस घटना में शासकीय वाहन के कांच क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि किसी अधिकारी या कर्मचारी को चोट नहीं आई। पुलिस ने खनिज निरीक्षक की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।