चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव घंटेल बास में शनिवार को एक खेत में 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। सदर पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम अस्पताल पहुंची और प्राथमिक जांच के बाद शव को राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सदर थाना के हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि मृतक कालूराम रोज की तरह खेत में काम करने गया था।