गोरखपुर: तेज रफ्तार कार के कहर में MBBS छात्र की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, मोहद्दीपुर में लाश रेलिंग पर लटकी रही, आरोपी गिरफ्तार
शाहपुर थाना क्षेत्र के कौवा बाग/मोहद्दीपुर ओवर ब्रिज पर बुधवार की रात एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सभी को हिलाकर रख दिया।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार असुरन की तरफ से एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने मोहद्दीपुर की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हवा में उछल कर पुल पर बनी रेलिंग में लटक गया।उसका हेलमेट कई फुट नीचे जाकर गिरा,