मांझी: जैतपुर में झोपड़ी में लगी आग , मोटर पंप समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख
Manjhi, Saran | Jun 20, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में शनिवार को अचानक एक झोपड़ी नुमा मकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई ।आज की चपेट में आने से मोटर पंप ,पंखा ,चौकी ,चारपाई ,अनाज ,कपड़ा समेत घर में रखा अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया की घटना के समय परिवार के सभी सदस्य दूसरे घर पर थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।