नानपारा: बरवलिया चौराहे पर फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बरबलिया चौराहे पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। उषा की शादी बरवालिया गांव निवासी प्रवेश जायसवाल से हुई थी उनका 1 साल का बेटा है घटना के समय मृतका के पति प्रवेश मुंबई में थे जानकारी के अनुसार मौत से पहले उषा के साथ ससुर से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी पुलिस जांच में जुटी हुई है।