पिछोर: पिछोर थाना पुलिस ने 12 पेटी देसी शराब और एक अल्टो कार जब्त की, आरोपी गिरफ्तार
पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा जी के मार्गदर्शन में अवैध शराब माफिया पर कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में आज बुधवार को दोपहर 1:00 मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से 12 पेटी कुल 108 लीटर शराब जिसकी कीमत 31200 रु, तथा एक अल्टो कार जिसकी कीमत ₹4 लाख की जप्त कर। आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।