पिछोर: पुलिस थाना पिछोर ने ईसी एक्ट के ₹2000 के इनामी फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में एवं पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा जी के मार्गदर्शन में फरार आरोपी इमरत पाल पुत्र प्रताप पाल उम्र 57 साल निवासी कमालपुर को आज बुधवार को सुबह 10 बजे मुखबिर सूचना पर बदनपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ की गई एवं गिरफ्तार शुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।