जालौर: जालौर में एक महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर को किया एपीओ
Jalor, Jalor | Jun 9, 2025 20 साल की महिला की मौत के मामले में जालौर जिला अस्पताल की डॉक्टर कमला को एपीओ कर दिया गया। डॉक्टर के विरोध सोमवार को सरगरा समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान भी किया था। धरना सोमवार दोपहर 3:00 बजे तक हुआ उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक्शन लिया एवं डॉक्टर को एपीओ कर दिया है।